Site icon Buziness Bytes Hindi

23 जनवरी को यूपी आ सकते हैं अमित शाह (Amit Shah), प्रचार-प्रसार भी कर सकते हैं


23 जनवरी को यूपी आ सकते हैं अमित शाह (Amit Shah), प्रचार-प्रसार भी कर सकते हैं

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के मूर्ख के रणनीतिकार और देश के गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah ) 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश आ सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह यहां आकर छोटी-छोटी रैलियों और इंडोर रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ( Election Commission) ने 22 जनवरी तक बड़ी रैलियों पर रोक लगा दी है। कोरोना संक्रमण ( Coronavirus Cases Uttarpradesh) का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे मिया पाबंदी और आगे बढ़ाई जा सकती है।

Read also: नागालैंड की घटना को लेकर टीएमसी सांसदों ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, मुआवजे की मांग

अमित शाह के यूपी आने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सूत्रों का दावा है कि अमित शाह यूपी आने के बाद प्रचार प्रसार की रणनीतियों पर तेजी से काम करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि कोविड-19 प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए छोटी-छोटी रैलियों को संबोधित किया जाए। इसके अलावा इंडोर रैलियों पर भी वह फोकस करेंगे। जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी ( BJP News ) के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों को संबोधित कर सकते हैं। 19 जनवरी को बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में तीसरे चौथे और पांचवें चरण के प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जानी है।

Read also: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की नागालैंड में हत्याओं की निंदा, जांच का दिया आश्वासन 

इसके बाद अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) यूपी दौरे पर आ कर न सिर्फ प्रचार प्रसार के माध्यमों का निरीक्षण करेंगे बल्कि बाकी छठे और सातवें चरण के प्रत्याशियों को लेकर बैठक भी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा इकाई को अमित शाह के दौरे को लेकर के निर्देश दे दिए गए हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि अमित शाह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बातचीत भी कर सकते हैं। जिसमें वह कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रचार के तौर तरीकों के बारे में जानकारी देंगे।

Exit mobile version