Site icon Buziness Bytes Hindi

Amit Shah पर जदयू का पलटवार, कब तक चढ़ाते रहोगे काठ की हांडी

भाजपा की टॉप लीडरशिप का हिस्सा और केंद्र में गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में सीमांचल के दौरे पर थे, कहा जा रहा है कि वो यहाँ MY फॉर्मूले को तोड़ने पहुंचे हैं, अपनी रैली में अमित शाह ने बिहार सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर जमकर तीर बरसाए। अब अमित शाह के उन तीरों का जवाब देते हुए जेडीयू के सीनियर नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है. कुशवाहा ने कहा कि रैली में मौजूद किराये के लोगों से नारे लगाने की बार विनती करने वाले यह अच्छी तरह समझ लें कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती। जनता में भाजपा के प्रति जो विशवास और आकर्षण था वो सब ख़त्म हो चूका है. 

दरअसल बिहार के पूर्णिया में रैली के दौरान अमित शाह को रैली में आये लोगों से बार बार ताली बजाने और नारेबाजी करने के लिए कहते हुए सुना गया. अमित शाह बार बार लोगों को सीमांचल के जोश की बात दिलाते हुए सुने गए, हालाँकि इसके बाद भी भीड़ में ऐसा कोई जोश नहीं नज़र नहीं आया, उपेंद्र कुशवाहा ने इसी बात को लेकर अमित शाह को घेरा. कुशवाहा ने कहा कि अब बिहार की जनता आपके झांसे में आने वाली नहीं क्योंकि लोग समझ चुके कि आपके वाडे झूठे हैं आपके संकल्प झूठे हैं.  

बता दें कि अमित शाह आज पूर्णिया में कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा को धोखा दिया है, वो प्रधानमंत्री बनने के लिए लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए हैं। अमित शाह ने कहा कि उनका यह सपना कभी नहीं पूरा होगा और बिहार की जनता ही उन्हें इस धोखेबाज़ी की सजा देगी. अमित शाह ने कहा कि वह बिहार लोगों को भड़काने के लिए नहीं बल्कि जदयू और राजद के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई शुरू करने आये हैं. उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में केवल कमल खिलेगा, 2025 के चुनाव में बहजपा बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

Exit mobile version