Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 1139 लावारिस आत्माओं को मिली गंगा की गोद

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण काल के दौरान ऐसे लोग जिनकी मृत्यु हो गई और उनको अपनों द्वारा मुक्ति नहीं मिल पाई। ऐसे आत्माओं की मुक्ति के लिए जोधपुर की सामाजिक संस्था श्री हिंदू सेवा मंडल (रजि) ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि—विधान से कार्यक्रम सम्पन्न कराया। हर की पैड़ी पर मंत्रोच्चारण के बीच 1139 लावारिस आत्माओं को गंगा की गोद में प्रवाहित कर दिया गया। गंगासभा अध्यक्ष प्रदीप झा और तीर्थ पुरोहित आशु ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि कलशों को विसर्जित कराया।

Also Read : Uttarakhand News : चम्पावत उपचुनाव – सीएम धामी के सामने होगी भुवन कापड़ी की रणनीति, बढ़ सकती है मुश्किलें

श्रीगंगासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने बताया कि लावारिस अस्थियों को गंगा में विसर्जन करना एक पुण्य कार्य है। उन्होंने श्रीहिंदू सेवा दल, जोधपुर के सभी पदाधिकारियों द्वारा इस पुण्य कार्य करने को साधुवाद दिया। उन्होंने बताया कि संस्था के लोगों के संबंध जरूर लावारिस आत्माओं के साथ रहें होंगे। जो कि पूर्व जन्म का ऋण कहा जा सकता है ।जिसे इस जन्म में संस्था के पदाधिकारियों ने चुकाया है।

Also Read : Uttarakhand News : चारधाम यात्रा से पहले बाबा केदार के दरबार में पत्नी संग पहुँचे सीएम धामी

संस्था महासचिव विष्णु चंद्र प्रजापत ने कहा कि संस्था द्वारा 1139 लावारिस मृत लोगों की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई हैं। जिसमें दो विदेशी आस्ट्रेलिया और इजरायल सैलानियों के अस्थिकलश भी हैं। इसके अलावा 50 अस्थियां कोरोना संक्रमण के दौरान मृत लावारिस लोगों की थीं।
वे अपनी संस्था के 21 सदस्यों के साथ 1139 मृत लोगों की अस्थियों को लेकर आज सुबह हरिद्वार पहुंचे थे। आज ही सुबह 11 बजे हर की पैड़ी घाट पर गंगासभा अध्यक्ष प्रदीप झा की मौजूदगी में इन सभी अस्थियों को गंगा में विसर्जन कर दिया गया। इस मौके पर लख्मीचंद किसनानी, महेश जाजड़ा, राकेश गौड़,कैलाश जाजू, सुरेंद्र सिंह सांखला, ताराचंद शर्मा, गौरीशंकर गांधी, दिनेश रामावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version