Site icon Buziness Bytes Hindi

अमेरिका के अरबपति फाइनेंसर Thomas Lee ने गोली मारकर की खुदकुशी! आफिस में मिले मृत

thomas

न्यूयॉर्क। अरबपति फाइनेंसर थॉमस ली अपने आफिस न्यूयॉर्क स्थिति एवेन्यू में मृत पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ली के मैनहट्टन आफिस में उनका शव मिला। बताया जाता है कि उनकी मौत गोली लगने से हुई है।
ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने कहा है कि सुबह 767 फिफ्थ एवेन्यू में 78 वर्षीय एक व्यक्ति का मृत शव मिला है।


महिला सहायक ने पहले शव को देखा।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि थॉमस ने खुदकुशी की है। उन्हें उनके आफिस में बाथरूम के फर्श पर महिला सहायक ने देखा। सुबह से उसका पता नहीं चलने के कारण वह उसकी तलाश में निकली थी। सूत्रों के मुताबिक ली की मृत्यु के समय उनकी संपत्ति करीब दो अरब डॉलर थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी ऐन टेनेनबॉम और पांच बच्चे हैं।

अमेरिका ​मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार थॉमस ली के पारिवारिक मित्र माइकल साइट्रिक ने बयान में कहा कि टॉम की मौत से परिवार बेहद दुखी है। दुनिया उन्हें निजी इक्विटी कारोबार में अग्रणी एक सफल व्यवसायी के रूप में जानती थी। वो एक समर्पित पति, पिता, दादा, भाई-बहन, दोस्त और परोपकारी के रूप में जाने जाते थे।


ली इक्विटी के संस्थापक थॉमस ली

थॉमस ली, ली इक्विटी के संस्थापक और अध्यक्ष थे। इसकी स्थापना उन्होंने 2006 में की थी। इससे पहले उन्होंने थॉमस एच. ली पार्टनर्स के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में काम किया था। इसकी स्थापना उन्होंने 1974 में की थी। ली ने लिंकन सेंटर, द म्यूज़ियम ऑफ़ मॉडर्न आर्ट, ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के बोर्ड में ट्रस्टी और परोपकारी के रूप में कार्य किया।

Exit mobile version