शंघाई। अमेरिका के आसमान में चक्कर लगा रहे चीनी जासूसी गुब्बारे को गिराए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। चीन ने अमेरिका को जवाब देने की धमकी दी है। बता दें देर रात उत्तरी क्षेत्र के ऊपर चक्कर लगा रहे चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था। अमेरिका मिसाइल से इस जासूसी गुब्बारे को अटलांटिक महासागर में गिरा दिया।
मलबे को तलाशने टीम रवाना
चीन के जासूसी गुब्बारे के मलबे को तलाशने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। घटना पर अब चीन प्रतिक्रिया आई है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।
चीन ने कहा, “इस मामले पर असंतुष्टि जाहिर करते हैं और अमेरिका द्वारा की गई मानवरहित नागरिक एयरशिप पर कार्रवाई करने का विरोध करते हैं।” चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा, “जासूसी गुब्बारे पर अमेरिका की प्रतिक्रिया अतिवादी रही और यह अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन है। हम इस मामले में जरूरी प्रतिक्रिया देने का अधिकार अपने पास सुनिश्चित रखते हैं।”
अमेरिका के हथियारों की कर रहा था जासूसी
पेंटागन अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उत्तरी अमेरिकी आसमान पर उड़ रहे चीनी जासूसी गुब्बारे को एफ-22 फाइटर ने मिसाइल दागकर नीचे गिरा दिया। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यह कार्रवाई देश के अधिकार क्षेत्र में थी। चीन की ओर से स्वायत्ता के उल्लंघन की वजह से की गई।
चीन का जासूसी गुब्बारा मोंटाना की मिसाइल फील्ड्स के ऊपर था। इसी क्षेत्र में अमेरिका के घातक हथियार रखे हैं। अमेरिका का कहना है कि इस इलाके से जुटाई जानकारी चीन के लिए सीमित कीमत है। लेकिन किसी देश की तरफ से इस तरह की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
