चीन पर कड़े प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका

इंटरनेशनलचीन पर कड़े प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका

Date:


चीन पर कड़े प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका

हांगकांग नीति को लेकर प्रतिनिधि सभा में बिल को मंजूरी

वाशिंगटन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने हांगकांग नीति को लेकर चीन के विरुद्ध नई पाबन्दियों को गुरुवार (2 जुलाई) को मंजूरी दे दी। बता दें कि चीन ने हाल ही में हांगकांग को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी प्रदान की है जिसकी अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों ने निंदा की है। इस कानून को यहाँ क्रियान्वित भी कर दिया गया है।

कानून को बताया क्रूर कार्रवाई
प्रतिनिधि सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पास प्रतिबंधों में चीनी अधिकारियों के साथ व्यापार करने वाले बैंकों को दंडित करने का प्रावधान किया गया है। इस दौरान प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कहा, “यह कानून हांगकांग के लोगों के विरुद्ध एक क्रूर और व्यापक कार्रवाई है जिसका उद्देश्य उन स्वतंत्रताओं को नष्ट करना है जिनका वादा किया गया था।”

राष्ट्रपति ट्रम्प के पास जायेगा प्रस्ताव
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजे जाने से पहले इस प्रस्ताव को सीनेट से मंजूरी लेनी होगी। आलोचकों का कहना है कि चीनी कानून ने वर्ष 1997 में ब्रिटिश शासन खत्म होने के दौरान लोगों को अगले 50 वर्षों तकस्वतंत्रता देने की गारंटी को भी खत्म करता है।

ब्रिटैन ने जताया सख्त विरोध
दूसरी तरफ, ब्रिटेन ने हांगकांग में लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के मुद्दे पर चीन के राजदूत लियू शियाओ मिंग को तलब कर सख्त विरोध जताया है। स्काई न्यूज ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने लंदन में चीन के राजदूत को तलब किया। ब्रिटेन के उप विदेश मंत्री सिमोन मैक डोनाल्ड ने चीनी राजदूत से मुलाकात कर हांगकांग में लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर सख्त विरोध जताया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...