Site icon Buziness Bytes Hindi

America: व्हाइट हाउस को मिला नया प्रेस सचिव, कैराइन जीन पियरे संभालेंगी नयी जिम्मेदारी

आज अमेरिका के महत्वपूर्ण व्हाइट हाउस के लिये बड़ी घोषणा हुई है, जहाँ राष्ट्रपति जो बाइडेन की सलाहकार कैराइन जीन को नया प्रेस सचिव घोषित किया गया है। दूसरी तरफ हाल फिलहाल में प्रेस सचिव जेन साकी का कार्यकाल इस घोषणा के बाद 13 मई को होगा, साथ ही कैराइन तब तक साकी के लिये सहायक के रूप में काम करेंगी।

वहीं इस फैसले की घोषणा स्वयं राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की है, जहाँ उन्होंने कहा कि कैराइन जीन पियरे अब व्हाइट हाउस में नये प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी। उन्होंने आगे बोलते हुये कहा कि कैराइन जीन इस पद के लिये उपयुक्त हैं, क्योंकि उनके पास आवश्यक अनुभव, प्रतिभा मौजूद है। इसके साथ वह और जिल कैराइन जीन को लंबे समय से जानते हैं, वह उनके प्रशासन के लिये एक मजबूत आवाज का काम करेंगी।

वहीं कैराइन जीन इस नियुक्ति के साथ व्हाइट हाउस में शीर्ष प्रवक्ता के पद में पहुँचने वाली पहली महिला बनी हैं। वहीं उनकी हालिया प्रोफाइल की बात करें तो वह अभी तक राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रधान उप सचिव और उप सहायक थी, इसके साथ ही वह जो बाइडेन की लंबे समय से राजनीतिक सलाहकार भी हैं।

Exit mobile version