अमरीका ने नागरिकों से कहा, भारत में चरम पर कोरोना, बेलगाम अपराध, आतंकवाद में इज़ाफ़ा, न करें यात्रा

इंटरनेशनलअमरीका ने नागरिकों से कहा, भारत में चरम पर कोरोना, बेलगाम अपराध,...

Date:


अमरीका ने नागरिकों से कहा, भारत में चरम पर कोरोना, बेलगाम अपराध, आतंकवाद में इज़ाफ़ा, न करें यात्रा

वाशिंगटन: अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे भारत की यात्रा न करें क्योंकि भारत में कोरोना का कहर चरम पर है , अपराध बेलगाम है और आतंकवाद भी काफी बढ़ा है। इतना ही नहीं अमेरिका ने पर्यटन के लिहाज से भारत को सबसे ख़राब रेटिंग दी है। अमेरिका ने भारत को सीरिया, यमन ,पाकिस्तान और इराक जैसे देशों की श्रेणी में रखा है।

ट्रैवल एडवाइजरी जारी की
दरअसल, अमेरिका ने अपने लोगों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। जिसमें दुनिया भर के देशों को लेवल 1 से लेकर लेवल 4 तक की कैटेगरी में रखा गया है। पर्यटन और घुमने फिरने के लिए सबसे उपयुक्त देशों को लेवल 1 में रखा गया है । वहीँ जिन देशों में खतरा सबसे ज्यादा है या जहाँ लोगों को यात्रा नहीं करने का परामर्श दिया गया है उसको लेवल 4 में रखा गया है । अमेरिका ने इस ट्रैवल एडवाइजरी में भारत को लेवल 4 की रेटिंग दी है। इस रेटिंग को देने के पीछे अमेरिकी एजेंसियों का तर्क है कि कोरोना के अलावा भारत में अपराध और आतंकवाद की घटनाओं में भी काफी तेजी आई है। इस एडवाइजरी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को भी शामिल किया गया है।

FAITH काफी नाराज़
अमेरिका के द्वारा जारी किये गए इस एडवाइजरी से इंडियन टूरिज़्म एंड हॉस्पिटैलिटी संघ (FAITH) काफी नाराज़ है । संघ ने भारत सरकार से गुहार लगाया है कि वे जल्दी से जल्दी इस मामले को लेकर अमेरिकी सरकार से बात करे। जिससे भारत के प्रति नकारात्मक धारणा को दूर किया जा सके । टूरिज़्म एंड हॉस्पिटैलिटी संघ का कहना है कि कोरोना की वजह से भारत में पर्यटन उद्योग की हालत पहले से ही काफी काफी खस्ता है और अब इस नकारात्मक रेटिंग से भी काफी बुरा असर पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...