Site icon Buziness Bytes Hindi

America: मंकी पॉक्स का पहला मामला आया सामने, कई देशों में तेजी से पसार रहा पैर

ब्रिटेन के बाद मंकी पॉक्स ने विश्वभर में अपने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं, जहाँ अमेरिका में साल का पहला केस देखने को मिला है, वहीं कनाडा के मेसाचुसेट्स में एक शख्स में इसकी पुष्टि हुई है। बता दें कि इस संक्रमण के मामले पहले भी ब्रिटेन, स्पेन, पुर्तगाल और कनाडा में सामने आ चुके हैं।

इसके साथ ही स्पेन, पुर्तगाल और ब्रिटेन में इसके मामले सामने आने के बाद WHO इसकी जाँच कराने में लगा हुआ है, इसके साथ ही समलैंगिकों में इस वायरस के संक्रमण की भी जाँच की जा रही है। वहीं इन मामलों की ट्रेसिंग सेंट्रल फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) कर रही है, जहाँ मंकी पॉक्स से बड़े आउटब्रेक होने की आशंका नहीं जताई जा रही है।

इसके साथ ही गे या बाइसेक्सुअल लोंगो में इसके ज्यादा मामले देखें गये हैं, जिसका मतलब है कि इन पुरुषों ने इस दौरान संबंध बनायें हैं। वहीं इस स्थिति को देखते हुये एजेंसी ने उनसे इसके बाबत आगाह किया है।

Exit mobile version