Site icon Buziness Bytes Hindi

Big Breaking: भारत में निर्मित तेजस लड़ाकू विमान में अमेरिका ने दिखाई दिलचस्पी, अर्जेटीना ने जताई खरीद की इच्छा

नई दिल्ली। भारत में निर्मित तेजस लड़ाकू विमान में अमेरिका ने खरीद के लिए दिलचस्पी दिखाई है। वहीं दुनिया के अन्य देश भी तेजस को खरीदने की इच्छा पहले ही जता चुके हैं।  विदेशमंत्री एस जयशंकर का अर्जेंटीना दौरा समाप्त गया है। दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने अर्जेंटीना मंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर डील और चर्चा की है। यात्रा के पहले दिन जयशंकर ने राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की थी और व्यापार संबंधों को टिकाऊ और महत्वाकांक्षी बनाने के उपायों के साथ रक्षा और परमाणु ऊर्जा में द्विपक्षीय सहयोग की संभावना पर चर्चा की थी।

भारत में बने तेजस लड़ाकू विमान खरीदने के लिए अर्जेंटीना ने रुचि दिखाई है। इतना ही नहीं अमेरिका भारत में विकसित इस लड़ाकू विमान में दिलचस्पी दिखा रहा है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस समेत छह देशों ने भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस में रुचि दिखाई। जबकि मलेशिया पहले तेजस विमान को खरीदने की तैयारी में है। विदेश मंत्री डॉण् एस जयशंकर ने अर्जेंटीना विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो के साथ एक व्यापक और संयुक्त आयोग की बैठक की। जिसमें रणनीतिक क्षेत्रों पर व्यापक समीक्षा की। जिसमें रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु मुद्दे बाजार, कृषि और पशुपालन व्यापार और निवेश शामिल हैं।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति फर्नांडीज से मुलाकात के बाद डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि उनको रिसीव करने के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद। जयशंकर ने कहा कि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने व्यापार स्तरों को टिकाऊ और महत्वाकांक्षी बनाने सहित द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की है। उन्होंने ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने फार्मास्यूटिकल्स सहित सस्ती स्वास्थ्य सेवा के महत्व को रेखांकित किया है। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग के साथ परमाणु ऊर्जा की संभावनाओं पर भी विचारों का आदानप्रदान किया।

Exit mobile version