Site icon Buziness Bytes Hindi

America: भरे बाजार और चर्च में हुई गोलीबारी, 3 लोगों की हुई मृत्यु

अमेरिका से बड़ी खबर निकल करके सामने आ रही है, जहाँ दो सार्वजनिक स्थानों में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं इन दोनों घटनाओं में 3 लोंगो की मृत्यु हो गयी और कई लोग घायल भी हुये हैं। जानकारी के अनुसार पहली घटना टेक्सास के हैरिस काउंटी बाजार में हुई है, जहाँ 8729 एयरलाइन ड्राइव पर गोलीबारी की गयी।
वहीं इस दौरान यहाँ बाजार में हजारों लोग मौजूद थे, इसी दौरान दो समूहों ने एक दूसरे के ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसी के साथ दूसरी घटना कैलिफोर्निया प्रान्त के एक चर्च में हुई है, जहाँ इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की खबर और  5 अन्य लोग घायल भी हो गये हैं। वहीं इन घटनाओं के बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बयान जारी करते हुये कहा है कि इस तरह के घरेलू आतंकी कृत्य अमेरिका के मूल्यों के विपरीत हैं, वहीं अमेरिका में नफरत के लिये कोई स्थान नहीं है।
आगे उन्होंने इन दोनों घटनाओं की निंदा करते हुये कहा है कि नफरत फैलाने वाले घरेलू आतंकवाद को हम जल्द ही खत्म करेंगे। बता दें कि अमेरिका में आये दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं, जहाँ अभी शनिवार को ही न्यूयॉर्क के टॉप्स फ्रेंडली बाजार में इसी तरह की गोलीबारी में 10 लोगों की जान चली गयी थी।
Exit mobile version