अमेरिका में फिर से एक बार गोलीबारी की घटना सामने आयी है, जहाँ लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स में एक हाईस्कूल के बाहर 3 लोंगो को गोली मार दी गयी है। इसके बाबत जानकारी देते हुये पुलिस ने बताया कि लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स में एक हाईस्कूल में स्नातक समारोह के बीच में ही 3 लोंगो के ऊपर हमला किया गया, जहाँ 3 लोंगो को गोली मारी गयी है, वहीं यह घटना दीक्षांत समारोह के पास स्थित पार्किंग में हुई है।
बता दें कि जहाँ यह घटना हुई है, उस स्थल का उपयोग कई हाईस्कूलों द्वारा स्नातक समारोहों के लिये किया जाता है। वहीं वहाँ मौजूद चश्मदीदों के अनुसार उन्हें अचानक ही गोली चलने की आवाज सुनाई देने लगी, जहाँ 5-10 गोलियों के चलने की आवाज सुनी। दूसरी ओर इस गोलीबारी की घटना में 1 महिला के मृत्यु होने की खबर है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है साथ ही 2 अन्य पुरुष भी घायल हुये हैं।
बताया जा रहा है यह घटना पार्किंग में किसी बात पर विवाद के कारण हुई है, वहीं वाद विवाद बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी में तब्दील हो गया, जिस पर आरोपी व्यक्ति ने गोलियां चला दी। दूसरी ओर अभी तक बुजुर्ग महिला की पहचान नहीं हो सकी है, इसके साथ ही घायल पुरुषों का ब्योरा भी अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
