अमेरिका ने कोवैक्सीन को ठुकराया, भारत को लगा झटका

फीचर्डअमेरिका ने कोवैक्सीन को ठुकराया, भारत को लगा झटका

Date:


अमेरिका ने कोवैक्सीन को ठुकराया, भारत को लगा झटका

वाशिंटन: भारत बायोटेक की COVID-19 वैक्सीन एक बार फिर चर्चा में है. कोवैक्सीन को अमेरिका ने इमर्जेंसी इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी है. यह भारत के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है और भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी इसकी मान्यता के लिए अर्जी दी है. अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने इसके इमर्जेंसी इस्तेमाल के अनुरोध को ठुकरा दिया है.

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रधान मेडिकल सलाहकार डॉ फाउची ने कोवैक्सीन के प्रभावी होने की बात को स्वीकार किया था. आशंका है कि अमेरिका के इस रुख से भारत के उस अभियान को भी झटका लग सकता है, जिसके तहत कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता दिलवाने में लगा है.

भारत बायोटेक के US पार्टनर ओक्यूजेन ने एफडीए के साथ वैक्सीन के इमर्जेंसी यूज ऑथराइजेशन (EUA) के लिए आवेदन किया था. ओक्यूजेन ने गुरुवार को कहा कि वो अब कोवैक्सीन के लिए आपातकालीन मंजूरी नहीं मांगेगी, बल्कि इसके एंटी कोविड शॉट की पूरी मंजूरी लेने की कोशिश करेगी. ओक्यूजेन ने कहा कि यह निर्णय यूएस एफडीए द्वारा दी गई एक सिफारिश पर लिया गया है.

एफडीए ने भारत बायोटेक को एक और क्लिनिकल ट्रायल करने को कहा था ताकि वो एक बायोलॉजिक्स लाइसेंस आवेदन (BLA) के लिए फाइल कर सके, जो पूरी मंजूरी पाने के लिए जरूरी है. ओक्यूजेन ने NYSE को दिए एक बयान में कहा, ‘एफडीए ने ओक्यूजेन को कंपनी के मास्टर फाइल के बारे में फीडबैक दिया. एफडीए ने ओक्यूजेन को सलाह दी कि उसे अपने वैक्सीन कैंडिडेट के इमर्जेंसी यूज ऑथराइजेशन की बजाय BLA के लिए आवेदन करना चाहिए. एफडीए ने वैक्सीन पर अतिरिक्त जानकारी और डेटा भी मांगा है.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...