अमरीका ने कई भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबन्ध

फीचर्डअमरीका ने कई भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबन्ध

Date:

अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं, दो भारतीय नागरिकों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की कंपनी एसेंड एविएशन के डायरेक्टर विवेक कुमार मिश्रा और सुधीर कुमार पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही रूस, चीन, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की और यूएई समेत करीब 15 देशों की 398 कम्पनियाँ भी इस प्रतिबन्ध की सूची में शामिल हैं. अमेरिका का आरोप है कि यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में इन कंपनियों ने रूस की मदद की थी।

अमेरिकी विदेश विभाग का आरोप है कि भारतीय कंपनी एसेंड एविएशन ने मार्च 2023 से मार्च 2024 के बीच रूसी कंपनियों को 700 से ज्यादा शिपमेंट भेजे। इनमें 200,000 डॉलर से ज्यादा कीमत के कॉमन हाई प्रायोरिटी लिस्ट (CHPL) आइटम शामिल थे। इसी तरह एक अन्य भारतीय कंपनी मास्क ट्रांस पर जून 2023 से अप्रैल 2024 के बीच रूस को 300,000 डॉलर से ज़्यादा कीमत के CHPL आइटम सप्लाई करने का आरोप है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, आज हम लगभग 400 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं जो रूस को युद्ध में मदद कर रहे हैं। इसमें 120 से ज़्यादा व्यक्तियों और कंपनियों पर प्रतिबंध शामिल हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इससे पहले पिछले साल नवंबर में Si2 माइक्रोसिस्टम्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। कंपनी पर रूसी सेना को अमेरिकी मूल के इंटीग्रेटेड सर्किट सप्लाई करने का आरोप था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related