Site icon Buziness Bytes Hindi

Putin Girlfriend Blacklisted: अमेरिका ने रूस राष्ट्रपति की गर्लफेंड को किया ब्लैकलिस्ट, अलीना का वीजा निरस्त

न्यूयार्क। यूक्रेन पर हमले का असर अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन की निजी जिंदगी में भी पड़ रहा है। अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के खिलाफ और कई नई पाबंदियां लगाई हैं। अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति की प्रेमिका अलीना मारतोवना काबेवा को ब्लैकलिस्ट करते हुए वीजा निरस्त कर दिया है। 39 साल की काबेवा की पुतिन के साथ बहुत ज्यादा नजदीकियां हैं। काबेवा रूसी संसद ड्यूमा की पूर्व सदस्य हैं। वह नेशनल मीडिया ग्रुप की मौजूदा  प्रमुख भी हैं। यह ग्रुप रूसी सरकार समर्थकों का समूह है। अमेरिकी वित्त विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि काबेवा पर यूरोपीय संघ व ब्रिटेन ने पाबंदियां लगाई हैं। काबेवा पर यह कार्रवाई रूसी संघ की वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ अधिकारी व निदेशक मंडल की सदस्य होने के आधार पर की है। 

Read also: Nancy Pelosi Update: पेलोसी के ताइवान पहुंचते ही आगबबूला हुआ चीन, अमेरिका को दी चेतावनी

अमेरिका यूक्रेन पर हमले के बाद रूस और पुतिन के अलावा उनकी दो बेटियों व कई अन्य रूसी नेताओं पर भी पाबंदी लगा चुका है। इन सभी नेताओं पर यात्रा पाबंदियों के साथ उनकी संपत्तियों को जब्त किया है। काबेवा पर पाबंदी से पहले अमेरिका ने  पुतिन की दोनों बेटियों कैटरीना व्लादिमीरोवना और मारिया व्लादिमीरोवना पर भी पाबंदी लगा दी थी। अमेरिका अब तक 893 रूसी नेताओं और अधिकारियों पर पाबंदी लगा चुका है। इनमें शीर्ष सैन्य अधिकारी शामिल हैं। इन सभी के वीजा जब्त कर लिए हैं। 
अमेरिकी वित्तमंत्री जेनेट येलेन ने अपना बयान जारी करते हुए कि यूक्रेन पर हमले के बाद वहां के लाखों लोग मुश्किलों में हैं। जबकि पुतिन व उनके सहयोगी ऐशो आराम की जिंदगी काट रहे हैं।

Exit mobile version