Black Hawk Helicopter: अमेरिका का ब्लैक हाॅक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, अफगान चालक दल के तीन सदस्यों की मौत

इंटरनेशनलBlack Hawk Helicopter: अमेरिका का ब्लैक हाॅक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, अफगान चालक दल...

Date:

काबुल। अमेरिका निर्मित ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से अफगान चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तालिबान रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। जिसमें कहा है कि राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की देखरेख में प्रशिक्षण सत्र के दौरान यह दुर्घटना हुई है। इसमें पांच अन्य घायल भी हैं। रक्षा मंत्रालय प्रवक्ता इनायतुल्लाह खोराज़मी ने बताया कि एक अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर जो ट्रेनिंग पर था राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के परिसर में टेक्निकल कमी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक साल पहले तालिबान ने देश पर कब्जा करने के बाद अमेरिका के विमानों को अपने नियंत्रण में ले लिया था।

हालांकि स्पष्ट नहीं है कि कितने विमान अभी ठीक हालात में हैं। तालिबान के अफगानिस्तान में कब्जे के बाद से अमेरिका ने भी अफगानिस्तार से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया था। अमेरिकी सैनिकों ने वापसी तो की थी लेकिन  बहुत सारा सामान अफगानिस्तान में ही छोड़ दिया था। इसमें कुछ हवाई जहाज और हेलीकाप्टर भी शामिल थे। हालांकि बताया जाता है कि इन पर तालिबानों का कब्जा हो गया था। जिस कारण अमेरिका ने इसको छोड़ दिया था। इनमें ब्लैक हाॅक हेलीकाप्टर भी खेप भी शामिल थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...