इंडोनेशिया। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूसी युद्ध को चीन समर्थन ऐसे समय में अमेरिका-चीन संबंधों को जटिल बनाने वाला है। जब कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद हो। चीन विदेश मंत्री ने दोनों देशों के संबंधों में तनाव के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा चीन को खतरा मानने की गलत धारणा से अमेरिकी नीति बेपटरी हो गई। वांग ने कहा कि बहुत से लोग मानते हैं कि अमेरिका ‘चीन-फोबिया’ से पीड़ित हो चुका है। बयान में उन्होंने कहा, अगर इस तरह अमेरिका अपनी धारणा को बढ़ावा देता है, तो चीन के प्रति अमेरिकी नीति में ऐसा गतिरोध आएगा। जिसका कोई रास्ता नहीं निकलेगा।
Read also: Latest News Today: ईरान ने भारत से किया तेल खरीद का आग्रह
पिछले साल अक्टूबर के बाद से अमेरिका और चीन आमने-सामने की बैठक में ब्लिंकन और वांग ने पांच घंटे तक बात की। इस दौरान ब्लिंकन ने कहा यूक्रेन में रूसी कार्रवाई चीन के रुख को लेकर चिंतित हैं। बीजिंग की बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता कि संघर्ष में चीन तटस्थ है। वाशिंगटन व बीजिंग के बीच हाल के दिनों में संबंधों में तनाव को दूर करने के लिए वार्ता की व्यवस्था की गई थी। रूस-यूक्रेन युद्ध चार महीने बाद से लगातार नए घटनाक्रमों से खिंचता चला आ रहा है। पश्चिमी देशों में भुखमरी का हवाला दे यूक्रेन के अनाज को निर्यात करने के लिए रूस को मनाने की कोशिश की गयी। इससे रूस और भड़क गया और उसने चेतावनी दी कि वह लंबे युद्ध के लिए अब पूरी तरह से तैयार है।

