Site icon Buziness Bytes Hindi

अमीषा पटेल के सेक्सी अवतार ने मचाया तहलका


अमीषा पटेल के सेक्सी अवतार ने मचाया तहलका

एक्ट्रेस अमीषा पटेल अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। आजकल वह बैक टू बैक ढेर सारी बिकिनी और सेक्सी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। साथ ही बोल्ड वीडियो भी सोशल मीडिया पर उनकी देखने को मिलती है। उनका ये ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया की हैडलाइन में बना हुआ है।

अमीषा पटेल इन दिनों बेशक फिल्मों से दूर हो लेकिन अपने बोल्डनेस वाले अवतार के चलते वह आज भी टॉप एक्ट्रेस को फेल करती हैं। सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल के लाखों फैंस हैं जो उनकी तस्वीरों को पसंद करते हैं और उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ भी करते हैं।

हाल में ही अमीषा पटेल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा को 22 साल पूरे हुए। जिसका सेलिब्रेशन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया भी मनाया। गदर एक प्रेम कथा भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी फिल्म थी जिसमें सनी देओल अमीषा के अपोसिट नजर आए थे।

अमीषा ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोसिट अमीषा ने काम किया और फिल्म दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई थी। अमीषा पटेल का नाम बेशक बॉलीवुड फिल्मों के सफर में कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा हो। लेकिन 45 की उम्र में भी अमीषा अभी कुंवारी हैं।

Exit mobile version