हैदराबाद से आई एंबुलेंस से मचा हड़कंप

न्यूज़हैदराबाद से आई एंबुलेंस से मचा हड़कंप

Date:


हैदराबाद से आई एंबुलेंस से मचा हड़कंप

  • एंबुलेंस में था युवक का शव, पुलिस ने रोका तो भागने की कोशिश करने लगा एंबुलेंस का ड्राइवर
  • कोविड-19 की रिपोर्ट आई थी नेगेटिव, टीबी और अन्य बीमारियों से पीड़ित था

गोरखपुर – गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट पुलिस चौकी पर उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि एंबुलेंस में युवक की मौत हो गई है. हेल्थ टीम की सूचना मिली तो उन्होंने जांच में पता चला कि युवक की कोविड-19 की जांच हो चुकी है. अफसरों को मामले की जानकारी दी गई. हालांकि अफसरों ने तब राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला कि युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. पिपराइच थाना क्षेत्र का समदार बुजुर्ग का रहने वाला 30 वर्षीय युवक हैदराबाद में अपने भाई के साथ रहकर पेंट पॉलिश का काम करता था. मृतक के भाई की मानें तो वह टीबी के साथ ही अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित था. 15 अप्रैल को उसकी तबीयत खराब हुई, तो उसे हैदराबाद में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने इसकी कोरोना की जांच कराई थी. जांच रिपोर्ट 18 अप्रैल को निगेटिव आई लेकिन चिकित्सकों ने उसे हैदराबाद में क्वारंटीन कर दिया था.28 अप्रैल को युवक की हालत गंभीर हुई तो चिकित्सकों से संपर्क किया. इसके साथ ही उसका भाई प्राइवेट एम्बुलेंस से लेकर गोरखपुर के लिए निकला. बताया जा रहा है कि रास्ते में ही एम्बुलेंस में उसकी मौत हो गई.

चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोका तो भागने लगा एंबुलेंस चालक
गांव के कुछ लोग गोरखपुर पहुंच गए. रास्ते में ही एम्बुलेंस में मृतक की पत्नी व उसकी बहन को भी एम्बुलेंस में बैठा लिया. इसके बाद गांव के कुछ लोगों के कहने पर शव लेकर गांव जाने लगे. गुलरिहा थाने के भटहट पुलिस चौकी पर बने चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो एम्बुलेंस चालक भागने लगा. सन्देह होने पर चौकी पर तैनात दीवान जयराम यादव ने पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस व हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम द्वारा उसके यात्रा विवरण की जानकारी के बाद पुलिस ने उसे रोक दिया. साथ ही चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related