UP News : गायों के लिए प्रदेश में शुरू होगी एंबुलेंस सेवा, एक घंटे के भीतर इलाज के लिए पहुंचेंगे चिकित्सक

उत्तर प्रदेशUP News : गायों के लिए प्रदेश में शुरू होगी एंबुलेंस सेवा,...

Date:

लखनऊ। प्रदेश में पहली बार गायों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। इसके लिए 1962 नंबर मिलाना होगा। फोन करने के एक घंटे के भीतर पशु चिकित्सा विभाग की टीम गोवंश के इलाज के लिए मौके पर पहुंचेगी। इतना ही नहीं सरकार छुट्टा पशुओं कि समस्या का समाधान करने के लिये कई और कदम उठाएगी। इसमें गोबर खरीदना भी शामिल होगा। 

Also Read : National News : एक साथ लहराए 78220 तिरंगे , गिनीज बुक में दर्ज हुआ अपने भारत का नाम

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान छुट्टा पशु अहम् मुद्दा था। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया, माहौल ख़राब हो रहा था। महीने के कार्यकाल में हमने अभियान चलाकर भूसा बैंक बनाया, आश्रय स्थल बना रहे हैं। अब एक कॉल सेंटर तैयार कर एक नंबर जारी किया गया है। पशुओं की मदद के लिए। जिसका मई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकार्पण कराया जायेगा। इस नंबर पर कॉल करने के एक घंटे के अंदर डॉक्टर, फार्मासिस्ट, सहयोगी कि टीम छुट्टा पशु के इलाज के लिए पहुंचेगी।

Also Read : यूपी : अवैध खेती और मछली पकड़ने पर अंकुश लगाएगा गंगा किनारे लगा बाजार

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ऐसी योजना बनाई जा रही है कि किसान पशु नहीं छोड़ेगा। हम दो रुपये किलो गोबर लेंगे गो आश्रयस्थल में समाज का सहयोग भी लेंगे। दूध, दही, घी, गोबर, मूत्र सब द्रव्य हैं इनका उपयोग आम नागरिक के लिए होगा। इसके पैसे से गो आश्रय स्थलों को और बेहतर करेंगे। साल भर में निराश्रित पशुओं से राहत दिलाने की तैयारी है। इसके लिए गो अभ्यारण बनाने की तैयारी की जा रही है। हर ब्लॉक में गौशालाएं बनेगी जिसके संचालन के लिए लोगों से दान लिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related