Site icon Buziness Bytes Hindi

पीछे छूटे अम्बानी, अडानी फिर बने एशिया के सबसे पड़े धनपति

adani

दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यह बदलाव इसमें शामिल भारतीय अरबपतियों की रैंकिंग में देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने नेटवर्थ के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। पिछले कुछ दिनों में शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी की कंपनियों के शेयरों में आए जोरदार उछाल की वजह से उनकी संपत्ति में जोरदार उछाल आया है और वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी संपत्ति में आए हालिया उछाल की वजह से अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है और इतनी संपत्ति के साथ उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 109 अरब डॉलर है और इस आंकड़े के साथ वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 12वें स्थान पर खिसक गए हैं।

गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले 24 घंटे में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। उनकी नेटवर्थ में 5.45 बिलियन डॉलर यानी 45,000 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है। संपत्ति में अचानक आए इस उछाल की वजह से अडानी ग्रुप के चेयरमैन 12 पायदान से एक कदम आगे बढ़कर 11वें स्थान पर आ गए हैं। गौतम अडानी ने 1 जनवरी 2024 से अब तक अपनी संपत्ति में 26.8 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी की है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 12.7 बिलियन डॉलर का उछाल आया है।

Exit mobile version