Amazon Senior Manager Murder: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में देर रात पांच अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार दो लोगों पर गोलियां बरसा दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से जिस व्यक्ति की मौत हुई है। वह अमेजन के सीनियर मैनेजर था।
भजनुपुरा में आधी रात को दिल दहलाने वाली वारदात
देश की राजधानी दिल्ली हत्या और गोलीबारी से दहल उठी। दिल्ली के भजनुपुरा में आधी रात को दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां पर पांच युवकों ने दो लोगों को गोली मारी। गोली लगने से अमेजन के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना भजनपुरा थाना क्षेत्र के गली नंबर 8 के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, देर रात हरप्रीत गिल (36) निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) निवासी सी-35, गली नंबर 1. बाइक से जा रहे थे। इस दौरान स्कूटी और बाइक पर सवार पांच हमलावरों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने दोनों पर गोलियां बरसा दीं और मौके से भाग गए।
पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही
घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां हरप्रीत गिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत गिल अमेजन में सीनियर मैनेजर था। जबकि गोविंद सिंह को गंभीर हालत में रेफर किया है। गोविंद सिंह हंग्री बर्ड के नाम से दुकान चलाता है। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही है। घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।

