Site icon Buziness Bytes Hindi

अमेज़ॉन के बीस हज़ार कर्मचारी कोरोना संक्रमित


अमेज़ॉन के बीस हज़ार कर्मचारी कोरोना संक्रमित

न्यूयॉर्क: अमेजन ने कहा है कि अमेरिका में अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे उसके करीब 20,000 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या उनके संक्रमित होने की आशंका है।

पहली बार बताई संक्रमितों की संख्या
ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन ने पहली बार संक्रमितों की संख्या बताते हुए कहा कि उसके कर्मियों में संक्रमण की दर सामान्य तौर पर अमेरिकी जनसंख्या की तुलना में कम है। अमेजन के कर्मी और श्रम समूह कंपनी पर दबाव बना रहे थे कि वह कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या उजागर करे।

अन्य कम्पनियाँ भी करें ऐसा
अमेजन ने एक कॉरपोरेट ब्लॉग में बताया कि उसने अपने कर्मियों को जानकारी देने के अपने प्रयासों के तहत यह संख्या उजागर की है। कंपनी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि अन्य बड़ी कंपनियां संक्रमितों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी जारी करेंगी, क्योंकि ऐसा करने से हम सभी की मदद होगी।”

मदद की आवश्यकता
उसने कहा, ‘‘यह ऐसा क्षेत्र है जहां कंपनियों को प्रतिद्वंद्विता करने की नहीं, बल्कि एक दूसरे की मदद करने की आवश्यकता है। कंपनी ने बताया कि उसने अमेरिका में ‘अमेज़न और होल फूड्स मार्केट’ में 13 लाख 70 हजार कर्मियों को लेकर एक मार्च से 19 सितंबर तक के आंकड़े के आकलन के बाद यह संख्या जारी की।

Exit mobile version