Site icon Buziness Bytes Hindi

Amazon Layoff: Amazon के कई विभागों में छंटनी शुरू, 9000 कर्मचारियों का लिस्ट में नाम

layoffs in amazon

नई दिल्ली। Amazon में कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो चुकी है। Amazon के कई डिपार्टमेंटों में कर्मचारियों की छंटनी लिस्ट बना ली गई है। इसमें Amazon कंपनी के करीब 9 हजार कर्मचारी शामिल हैं। जिनको Amazon नौकरी से निकालेगी। इससे कर्मचारियों में भय व्याप्त है।

मंदी के डर से दुनियाभर में कई छोटी-बड़ी कंपनिया कॉस्ट कटिंग के चक्कर में कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। इस बीच दिग्गज कंपनी एमेजॉन Amazon ने एक बार फिर से छंटनी का अभियान शुरू कर दिया है। इस बार Amazon अपने क्लाउड कंप्यूटिंग और ह्यूमन रिसोर्स डिवीजन से कुछ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। कंपनी ने इस बात की सूचना दी।

Amazon वेब सर्विसेज के CEO एडम सेलिप्स्की और ह्यूमन रिसोर्स हेड बेथ गैलेटी ने अमेरिका, कनाडा और कोस्टा रिका में एम्प्लॉइज को ले-ऑफ से जुड़े मैसेज सेंड किए हैं। CEO एडम सेलिप्स्की ने मैसेज में लिखा है कि उन्हें इस छंटनी को लेकर अफसोस जाहिर किया है।
‘यह हमारे Amazon ऑर्गेनाइजेशन के लिए कठिन दिन है,’ सेलिप्स्की ने एम्प्लॉइज को मैसेज में लिखकर कहा।

Amazon ने मार्च में किया था छंटनी का ऐलान

Amazon ने मार्च 2023 में 9000 कर्मचारियों को कंपनी से निकालने की घोषणा की थी। इसी के तहत अब कंपनी में छंटनी हो रही है।
बता दें कि बीते हफ्ते, एमेजॉन ने एडवरटाइजिंग यूनिट के कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। इसके साथ ही, कंपनी ने कुछ दिन पहले वीडियो गेम और ट्विच लाइवस्ट्रीमिंग यूनिट्स के कर्मचारियों को भी निकाला है।

इसके अलावा, कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट वर्कफोर्स में हायरिंग करना भी फिलहाल बंद कर दिया है। बता दें कि एमेजॉन ने इस साल के पहले ले-ऑफ में 18000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। इस तरह ये कंपनी के 29 साल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की गई है।

Exit mobile version