Site icon Buziness Bytes Hindi

अमेजन इंडिया के कंट्री हेड मनीष तिवारी का इस्तीफ़ा

अमेजन इंडिया के कंट्री हेड मनीष तिवारी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, मनीष तिवारी ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन इंडिया में साढ़े आठ साल से ये ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। जानकारी के मुताबिक तिवारी अब किसी दूसरी कंपनी में नई भूमिका निभाएंगे, हालाँकि अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि किस कंपनी को ज्वाइन करने जा रहे हैं.

मनीष तिवारी ने भारत में अमेजन के लिए विक्रेता सेवाओं सहित उपभोक्ता व्यवसाय का नेतृत्व किया और भारत में ऑनलाइन खरीद और बिक्री के तरीके को बदलने पर ध्यान केंद्रित किया। रिटेलर यूनिलीवर में कई साल बिताने के बाद तिवारी 2016 में अमेजन इंडिया में शामिल हुए थे। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “अमेजन इंडिया के कंट्री मैनेजर मनीष तिवारी ने कंपनी के बाहर अवसर तलाशने का फैसला किया है। पिछले आठ वर्षों में मनीष का नेतृत्व ग्राहकों और विक्रेताओं के लिए डिलीवरी में महत्वपूर्ण रहा है, जिससे Amazon.in भारत में पसंदीदा मार्केटप्लेस बन गया है।” वह अक्टूबर तक अमेजन के साथ बने रहेंगे ताकि सुचारू बदलाव सुनिश्चित किया जा सके।

प्रवक्ता ने कहा, हम पहले से ही प्राप्त गति और व्यावसायिक परिणामों से उत्साहित हैं, और हम अपने ग्राहकों की ओर से इनोवेशन करने और जीवन और आजीविका को डिजिटल रूप से बदलने के लिए आने वाले महत्वपूर्ण अवसरों के बारे में और भी अधिक आशावादी हैं।

Exit mobile version