अगर आप सुकून के पल बिताना चाहते हैं और कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं तो आप ट्री हाउस में समय बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
हिमाचल प्रदेश
अगर आपको ट्री हाउस का आनंद लेना है, तो फिर आप हिमाचल प्रदेश का रुख कर सकते हैं। यहां आपको कसोल के पास कई ट्री हाउस मिल जाएंगे, जो जमीन से 50 से 60 फीट ऊपर बने हुए हैं। यहां ठहरने का अनुभव काफी ज्यादा अलग है।
वायनाड
यहां आप वायनाड में स्थित ट्री हाउस में ठहर सकते हैं और अपनी यादों में इन्हें जोड़ सकते हैं। इन ट्री हाउस को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध चीजों से यहां के स्वदेशी आदिवासी लोगों ने बनाया है। इन ट्री हाउस से प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद लिया जा सकता है।
मुन्नार
केरल के ही मुन्नार में भी आप ट्री हाउस का अनुभव ले सकते हैं। ये ट्री हाउस पश्चिमी घाट के हरे-भरे और घने जंगलों का अद्भुत नजारा है। सुकून के पल बिताने के लिए इस जगह को काफी सही माना जाता है।
मुदुमलाई
ट्री हाउस का अनुभव लेने के लिए मुदुमलाई भी काफी अच्छी जगह है। प्रकृति के अद्भुत नजारों के बीच बनाए गए इन ट्री हाउस में हर सुख-सुविधा मौजूद है। ये जगह प्रकृति प्रेमियों, रोमांटिक लोगों और शांति के पल बिताने वाले लोगों के लिए बिल्कुल सही है।

