सेक्स शब्द सुनकर ही आपमें से कई उत्तेजित हो जाते है, सेक्स केवल एक शारीरिक क्रिया ही नहीं है बल्कि इससे अन्य कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी जुड़े हुए है। हालांकि, आप यह जानते ही है की एक स्वस्थ यौन जीवन आपके दैनिक कार्यो को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। आईये जानते है बेहतर सेक्स से होने वाले अन्य लाभ-
Read also: क्यों आपको एक Sexologist के पास जाना चाहिए ?
प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity system) को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है
यौन स्वास्थ्य विशेषज्ञो द्वारा भी ये कहा गया है की एक अच्छा यौन स्वास्थ्य व्यक्ति को बेहतर एवं स्वास्थ्य जीवन दे सकता हैं। जो लोग अच्छा यौन संबंध रखते हैं, उनमें शरीर को कीटाणुओं, वायरस और अन्य घुसपैठियों से बचाने की उच्च क्षमता होती हैं। पेंसिल्वेनिया में विल्क्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि कॉलेज के छात्र जो सप्ताह में एक या दो बार यौन संबंध रखते थे, उन छात्रों में उच्च एंटीबॉडी स्तर थे जो कम बार यौन संबंध रखते थे उनके मुकाबले।
आपकी कामेच्छा को बढ़ाता है
अधिक जीवंत यौन जीवन के लिए तरस रहे हैं? कई यौन स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी कहते है की सेक्स करने से कामेच्छा में सुधार हो सकता है। महिलाओं के लिए, योनि स्नेहन, रक्त प्रवाह और लोच में वृद्धि होने से भी लीबीदो रेट में वृद्धि होती है।
आपके रक्तचाप को कम करता है
शोध से पता चलता है कि सेक्स और निम्न रक्तचाप के बीच एक कड़ी है। एक बेहतर सेक्स द्वारा व्यक्ति अपने रक्तचाप को बैलेंस कर सकता है जो हृदय सम्बन्धी रोगो से भी बचाव करते है ।
Read also: पुरुषो के स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक विटामिन और खनिज
नींद में सुधार
सेक्स के बाद व्यक्ति को एक अद्भुत आनंद की अनुभूति होती है जो उन्हें अच्छी नींद प्रदान करती है। इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण है, सेक्स के बाद प्रोलैक्टिन नामक हार्मोन एक्टिव होते है जो विश्राम और नींद की सम्भावनाओ को बढ़ाते है।
तनाव को कम करता है
अपने साथी के करीब होने से तनाव और चिंता शांत हो सकती है। आप अपने साथी को छूकर या गले लगकर भी अच्छा फील कर सकते है। एक बेहतर सेक्स न केवल स्वस्थ जीवन के लिए एक नुस्खा है, बल्कि एक खुशहाल जीवन जीने का तरीका भी है।

