Site icon Buziness Bytes Hindi

गजब ! भगवान राम और कृष्ण को मृत घोषित कर हड़प ली मंदिर की जमीन,डिप्टी सीएम ने बैठायी जांच


गजब ! भगवान राम और कृष्ण को मृत घोषित कर हड़प ली मंदिर की जमीन,डिप्टी सीएम ने बैठायी जांच

उप्र में जिंदा इंसान को मृत बनाकर जमीन हड़पने के मामले तो काफी सुने होंगे। लेकिन अब भगवान राम और कृष्ण को मृत दिखाकर मंदिर की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात घटना भी राजधानी लखनऊ में हुई। पूरे मामले में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने एसडीएम सदर को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

लखनऊ। मंदिर पर कब्जा करने को लेकर कुछ लोगों ने भगवान राम और कृष्ण को ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मंदिर की जमीन को हड़प लिया। बताया जाता है कि मंदिर 100 साल से भी अधिक पुराना है और जिस जमीन पर कब्जे की बात कही जा रही है वह जमीन 7 हजार स्क्वायर मीटर से अधिक है। मंदिर के ट्रस्ट ने जमीन की रजिस्ट्री राम और कृष्ण के नाम पर करवाई थी। जमीन मोहनलाल गंज के गांव कुसमौरा हलुवापुर में है। मंदिर की जमीन में भगवान राम—कृष्ण के पिता के तौर पर गया प्रसाद नामक व्यक्ति का नाम जमीन के दस्तावेजों में रजिस्ट्री के समय जोड़ा गया था।

Read also: तमिलनाडु के मंदिर से गायब हुई प्राचीन मोर की मूर्ति की जांच में आई तेजी

सन 1987 में जमीन दस्तावेजों का एकीकरण किया गया तो भगवान राम—कृश्ण को मृतक घोषित करते हुए पूरे ट्रस्ट को ही गया प्रसाद के नाम स्थानांतरित कर दिया गया। इसे बाद पूरी संपत्ति गया प्रसाद के नाम पर ही हो गई। चार साल बाद यानी 1991 में गया प्रसाद की भी मृत्यु हो जाती है और इसके बाद मंदिर की जमीन और ट्रस्ट उनके दो भाइयों के नाम कर दिया गया जाता है। यह मामला पूरे प्रकरण के होने के 25 साल बाद 2016 में संज्ञान में आया। जब मंदिर के असली ट्रस्टी सुशील कुमार सामने आए और उन्होंने इस पूरे फर्जीवाड़े की शिकायत नायब तहसीलदार के पास दर्ज कराई। इसे बाद ये मामला डीएम के पास से होते हुए सीधा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के पास पहुंच गया। मामला जान उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी जानकार हैरान हो गए। हालांकि अभी तक किसी प्रकार का कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। लेकिन जांच में यह पता चला है कि जमीन को हड़पने के लिए फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए गए हैं। अब इस मामले की जांच एक बार फिर से उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने एसडीएम सदर को जांच करने के निर्देश दिए हैं। मामला 7300 स्कावयर मीटर जमीन का है। जिस पर भूमाफियाओं ने भगवान के नाम से कब्जा कर लिया है। मामले को कोर्ट में भी चुनौती दी गई है।

Exit mobile version