Site icon Buziness Bytes Hindi

जानिए राइस वाटर के बेहतरीन फायदे


जानिए राइस वाटर के बेहतरीन फायदे

राइस वाटर ना सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद है बल्कि ये सेहत के लिए भी उपयोगी है। इससे बॉडी को संपूर्ण पौष्टिकता मिलती है साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम भी दुरुस्त रहता है।

राइस वाटर स्किन को टोन करता है और ऑवरऑल स्किन कंडीशन को सही करता है। यह स्किन में मौजूद खराब या मरी हुई कोशिकाओं की जगह नई कोशिकाएं बनाता है और इनको रिपेयर भी करता है। 

राइस वाटर चेहरे को ग्लो करता है। यह चेहरे पर उग गए डार्क पैचेज को खत्म कर उस जगह में शाइनिंग पैदा करता है। 

2013 की एक स्टडी के मुताबिक सूरज की रौशनी और केमिकल के कारण चेहरे की स्किन को जो नुकसान पहुंचता है उसे चावल का पानी रिग्रो कर देता है। राइस वाटर स्किन में कोलैजन के स्तर को बढ़ाता है जिससे स्किन में झुर्रियां नहीं पड़ती और चेहरा मुलायम बना रहता। 

अध्ययन में यह साबित हो चुका है राइस वाटर का दिन में दो बार इस्तेमाल करने से स्किन की इरीटेशन खत्म हो जाती है और चेहरा मुलायम होने लगता है।

बालों को मुलायम और मजबूत बनाने में राइस वाटर बेहद कारगर साबित हो रहा है। इसमें एमिनो एसिड भी पाया जाता है जिसके कारण यह बालों को लंबे, घने और मजबूत बनाने में मदद करता है।

चावल से पानी इस तरह निकले :

इसके लिए आप किसी खुले या गहरे बर्तन में चावल से दोगुनी मात्रा में पानी डालकर उसे उबालें। चावल पक जाने पर एक छन्नी या किसी कॉटन के कपड़े से चावल को छान लें तथा पानी और चावल को अलग कर दें। इसके बाद आप चावल के पानी का सेवन कर सकते हैं।  

Exit mobile version