Site icon Buziness Bytes Hindi

Amazfit GTR 2 स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग भारत में हुई शुरू, जानें कीमत और अन्य डिटेल्स


Amazfit GTR 2 स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग भारत में हुई शुरू, जानें कीमत और अन्य डिटेल्स

Amazfit GTR 2 स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। इस स्मार्टवॉच को आज यानी 11 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से प्री-बुक किया जा सकेगा। प्रमुख फीचर की बात करें तो Amazfit GTR 2 में SpO2 सेंसर मिलेगा, जो ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को मॉनिटर करता है। इसके अलावा इस वॉच में एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।  

Amazfit GTR 2 स्मार्टवॉच कीमत     

Amazfit GTR 2 स्मार्टवॉच के स्पोर्ट एडिशन की कीमत 12,999 रुपये और क्लासिक एडिशन की कीमत 13,499 रुपये है। 

Amazfit GTR 2 की स्पेसिफिकेशन

अन्य फीचर की बात करें तो कंपनी ने Amazfit GTR 2 स्मार्टवॉच दमदार बैटरी दी है, जो सिंगल चार्ज में 14 घंटे का बैकअप देती है। साथ ही इस वॉच में Accelerometer, Gyroscope sensor, Geomagnetic Sensor, Air Pressure Sensor और Ambient Light सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच को 5ATM की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह डिवाइस वॉटर प्रूफ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Amazfit Pop स्मार्टवॉच को चीन में पेश किया था। कंपनी ने Amazfit Pop स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 320×302 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5D एंटी-फिंगरप्रिंट ग्लास दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच को 5ATM की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉच 50 मीटर तक पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगी। 

Exit mobile version