Site icon Buziness Bytes Hindi

Amazfit Band 7 लॉन्चिंग के लिए है तैयार, जाने क्या खास?

Amazfit Band 7

टेक डेस्क। कंपनी ने अपने Amazfit Band 7 को भारत में 8 नवंबर, 2022 को लॉन्च करने का ऐलान किया है, साथ ही दावा है कि बैंड में 7 से 18 दिनों तक की बैटरी लाइफ होगी और दमदार फीचर्स मिलेंगे।

Amazfit के इस शानदार बैंड 2999 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, हालाँकि, लॉन्च के बाद की कीमत 3499 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है। ग्राहक इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइज में तब तक खरीद सकते हैं जब तक दुबारा से कंपनी इसकी कीमतें नहीं बढ़ा देती है।

बता दे, बाजार में बाकी बैंडों का आकार बहुत ही पतला होता है लेकिन Amazfit ने बैंड 7 के साथ Honor बैंड 6-स्टाइल डिस्प्ले का विकल्प चुना है।

Amazfit Band 7 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Amazfit Band 7 में 1.47-इंच का HD AMOLED डिस्प्ले है, इसका वजन केवल 28 ग्राम है। इसमें 120 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे, साथ ही पानी से सुरक्षा के लिए, 5 एटीएम रेट किया गया है। ब्लड ऑक्सीजन मीटर, हार्ट रेट मीटर हृदय गति और स्ट्रेस ट्रैकर जैसे फीचर्स है। इस स्मार्ट बैंड की मदद से आप अपनी हेल्थ का ख़ास ख्याल रख सकते है।

Exit mobile version