Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा की तैयारी जोरों पर, जम्मू में होगी सुविधाओं की जांच

ट्रेवलAmarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा की तैयारी जोरों पर, जम्मू में होगी...

Date:

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्र की तैयारी जोरों पर है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षाबलों की सभी जगहों पर तैनाती कर दी गई है। खासकर सीमा इलाकों को शहर से जोड़ने वाले तमाम रास्तों पर अर्धसैनिक बलों और संबंधित थानों की पुलिस तैनात की गई है।
श्री अमरनाथ यात्रा 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं। जम्मू में तीर्थ यात्रियों के रूकने सहित अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। 26 जून को डीसी अवनी लवासा, एडीसी हरविंदर सिंह और एडीसी संदीप संयोत्रा रिहर्सल DRY Run कर स्थिति का जायजा लेंगे।
डीसी ने सभी अफसरों को 26 जून को अपने-अपने केंद्र में मौजूद रहेंगे। सभी सुविधाओं को सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। डीसी अवनी लवासा भगवती नगर का दौरा करेंगी। एडीसी हरविंदर सिंह रेलवे स्टेशन जम्मू स्थित सरस्वती धाम, पंचायत भवन, वैष्णवी धाम और टीआरसी का मुआयना करेंगे।

एडीसी संदीप सौंत्रा परेड स्थित गीता भवन, पुरानी मंडी राम मंदिर और महाजन हाल का दौरा करेंगे। सभी अधिकारी तीर्थ यात्रियों के लिए बिजली-पानी, रहने और पंजीकरण काउंटर सुविधाओं का जायजा लेंगे। इंचार्ज को आज सोमवार शाम 4 बजे मौजूद रहने के लिए कहा है। अधिकारी अभ्यास के बाद खामियों को दूर करने के साथ सुविधाओं को अंतिम रूप देने के आदेश देंगे।

सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी है। खासकर सीमाई इलाकों को शहर से जोड़ने वाले तमाम सड़कों पर अर्धसैनिक बलों और थानों की पुलिस तैनाती की है। कर्मी 26 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचने वाले केंदीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में मौजूद रहेंगे।

base camp इस बार परेड स्थित गीता भवन, भगवती नगर, महाजन हाल, पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर, Railway Station Jammu स्थित सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और TRC को सुरक्षाबलों ने सुरक्षा घेरे में लिया है। इन जगहों पर साधुओं और अन्य तीर्थ यात्रियों को ठहराया जाएगा। जम्मू के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस का विशेष दल तैनात किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...