Site icon Buziness Bytes Hindi

पंजाब लोक कांग्रेस की कैप्टनशिप करेंगे अमरिंदर सिंह


पंजाब लोक कांग्रेस की कैप्टनशिप करेंगे अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चली तनातनी के बीच आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज कर अधिकारिक तौर पर कांग्रेस छोड़ दी है। आज कैप्टन ने यह भी तय कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह अपनी नयी पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Read also: अमरिंदर सिंह को लेकर आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 7 पन्नों का इस्तीफा भेजा। इस्तीफे में अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर सवाल उठाये हैं। कैप्टन ने इस्तीफे के माध्यम से कहा कि उनके और पंजाब के सभी सांसदों के विरोध को दरकिनार कर नवजोत को पंजाब कांग्रेस प्रमुख बनाया गया। भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान के आर्मी चीफ और प्रधानमंत्री इमरान खान को गले लगाने वाले सिद्धू पाक परस्त हैं। कैप्टन ने सिद्धू पर सार्वजनिक बयानबाजी कर बेइज्जत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी सिद्धू का ही समर्थन किया। हरीश रावत भी इस मामले में सिद्धू के साथ ही खड़े रहे।

Read also: अमरिंदर सिंह ने बेबुनियाद झूठ पर कांग्रेस की खिंचाई की

सोनिया गांधी पर साजिश रचने का आरोप

अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से कहा कि आपने भी सिद्धू की तरफ से आंखे मूंद लीं। आप और आपके बच्चों की शह पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई। आपने फोन कर मुझे इस्तीफा देने को कहा तो मैंने इस्तीफा दे दिया। अमरिंदर ने कहा कि सिद्धू को लेकर मैंने कहा था की आपको एक दिन इस फैसले पर पछताना होगा। मुझे यकीन है कि आज आप सिद्धू को लेकर अवश्य ही पछता रही होंगी।

Exit mobile version