Site icon Buziness Bytes Hindi

अमरिंदर सिंह बोले, मैं अब कांग्रेस में नहीं जाऊंगा


अमरिंदर सिंह बोले, मैं अब कांग्रेस में नहीं जाऊंगा

कहा, मेलजोल करने का समय हो चुुका है समाप्त

चडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह के फिर से कांग्रेस में शामिल होने की खबरें राजनीतिक गलियारों में तैर रही हैं। मगर कैप्टन ने साफ तौर पर कहा कि मेलजोल करने का समय खत्म हो चुका है। कैप्टन ने समर्थन देने के लिए सोनिया गांधी का आभार जताते हुए कहा कि मैं अब कांग्रेस में नहीं जाऊंगा।

नमाज के लिये रोक दिये जाते थे हाइवेः शाह

हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने और पंजाब विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ उतरने का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में खलबली मचा दी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व की परेशानी यह है आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में टिकट हासिल ना करने वाले असंतुष्ट नेता अमरिंदर सिंह के साथ हाथ मिला सकते हैं। वही कांग्रेसी नेताओं को यह भी मालूम है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की जनता के बीच साख रखते हैं और एक बहुत बड़ा वोट बैंक कैप्टन के साथ ही खड़ा रहेगा। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को लग रहा है की अमरिंदर सिंह नई पार्टी बनाने के बाद भले ही चुनाव ना जीत पाएं मगर वह कांग्रेय की राह मुश्किल जरूर कर देंगे।

वायरस से बचाव की तैयारियां, मच्छर ने कर दी धड़ाम

इसके अलावा अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ गठबंधन करने का इशारा कर कांग्रेस नेतृत्व की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं को दरकिनार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसानों का मुद्दा सुलझाना उनकी प्राथमिकता है। किसानों की समस्याओं का हल निकालने के बाद वह भाजपा, अकाली दल और अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत कर सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब और वहां के किसानों के हित में सामूहिक ताकत बनाने का ऐलान किया।

Exit mobile version