Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने यात्रा के दौरान किन चीजों को साथ में रखना चाहिए


जाने यात्रा के दौरान किन चीजों को साथ में रखना चाहिए

यात्रा की अवधि पर निर्भर करता है कि हम क्या-क्या सामान ले जा रहे हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें आपको साथ ले जाना ही चाहिए फिर यात्रा कितनी ही लंबी या छोटी हो क्योंकि हो सकता है कि इन चीजों की गैर मौजूदगी में आप किसी परेशानी में फंस जाओ, जाने कौन सी है वो चीजे 

एक छोटा बैग

Image by tanya nova from Pixabay 

एक छोटा साइड बैग आपके पास होना ही चाहिए फिर भले ही आप अकेले यात्रा कर रहे हों या परिवार के साथ। याद रखिए कि इस बैग का साइज इतना छोटा होना चाहिए कि इसे किसी भी ऐसी जगह पर बाहर रखने को न कहा जाए जहां पर बड़े बैग लॉकर में रखवा दिये जाते हैं। इस बैग में आप अपनी जरूरत की छोटी- मोटी चीजें, दवाईयां, रूमाल आदि रख सकते हैं या आपने कहीं से कुछ खरीदा तो फौरान खुल्ले- पैसे आप इसमें से निकालकर दे सकते हैं।

पानी की बोतल

Image by Hans Braxmeier from Pixabay

सफर में बहुत जरूरी है कि आप अपने साथ एक पानी की बोतल को साथ ही रखें। रास्ते में बोतल खाली हो जाती है तो भी उसे साथ रखें क्योंकि बिल्कुल संभव है किसी जगह पर आपको पानी की बोतल न मिले लेकिन पानी अवश्य मिल सकता है। यदि बोतल आपके पास होगी तो आप स्वच्छ जल देखकर आसानी से उसमें भर सकेंगे। 

कैश

Image by Steve Buissinne from Pixabay 

जब से कोरोना आया है तब से हम कैश देने- लेने को थोड़ा नजरअंदाज ही करते हैं। अधिकतर लोगों को इन दिनों डिजिटल पैमेंट की आदत लग चुकी है। ऐसे में यदि आप किसी ऐसी जगह घूमने चले जाते हैं, जहां पर लोग आज भी डिजिटल पैमेंट को इतना जानते नहीं हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो  सकती है इसलिए बेहतर है कि आप थोड़ा बहुत कैश अपने साथ अलग ही रखें जिसे की जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें।

सेफ्टी पिन

Image by Steve Buissinne from Pixabay 

भले ही आप किसी के साथ भी घूम रहे हों, बहुत जरूरी है कि आप अपने साथ सेफ्टी पिन जरूर रखें। यदि आपने जो कप़ड़े पहनें हैं या जूता-चप्पल है उनके साथ कुछ समस्या हो जाती है तो पहली बार में कम से कम सेफ्टी पिन से उसे सहारा तो दे पाओगे। कुछ भी विकल्प यदि उस वक्त आपके पास नहीं है तो इतना तो तय है कि सेफ्टी पिन आपको हंसने का पात्र बनने से तो बचा ही लेगी। बाद में आप भले ही कपड़ा बदल सकते हैं, नया जूता आदि खरीद सकते हैं। 

Exit mobile version