Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Accident News: चंपावत के पास घाटी में गिरी आल्टो कार, तीन की मौत एक गंभीर

चंपावत। चंपावत से एक किमी दूर घाटी में आल्टो कार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। मृतकों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। हादसा देर रात डेढ बजे का है। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार रात में ढाई बजे थानाध्यक्ष को जानकारी मिली कि एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होने पर एनडीआरएफ पोस्ट चंपावत से रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची तो एक आल्टो कार जो कि गहरी खाई में गिरी थी। उसमें चार लोग सवार थे। जिनमें दो महिलाएं थी और दो पुरुष। जिसमें से एक महिला गंभीर हालात में थी उसने बताया कि वो हरिद्वार से अपने परिजनों का श्राद्ध करके अपने घर पाटी आ रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई और तीन की मौके पर मृत्यु हो गई।

Also read: खराब मौसम में CM Dhami के हेलीकाप्टर की Emergency लैंडिंग

एसडीआरएफ टीम ने गहरी खाई में उतरकर रस्सी के सहारे दुर्घटनाग्रस्त आल्टो तक अपनी पहुंच बनाई। घायल महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा और तीनों शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतकों के नाम बसंत गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय ईश्वर दत्त गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर, लड़ा थाना पाटी जनपद चंपावत। प्रदीप गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल पता न्यू कॉलोनी पाटी, थाना पाटी जिला चंपावत। देवकी देवी पत्नी स्वर्गीय बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा, हाल पता न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जिला चंपावत। घायल महिला का नाम मंजू गहतोड़ी पत्नी प्रदीप गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल पता न्यू कॉलोनी पाटी, थाना पाटी जिला चंपावत है।

Exit mobile version