Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: ब्रेकफास्ट में बनाएं आलू उत्तपम, ये रही रेसिपी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Aloo Uttapam Recipe –  सुबह के नाश्ते में साउथ इंडियन फूड काफी लोग पसंद करते है, जैसे की डोसा, इडली, उत्तपम आदि। ऐसे में आज हम आपके लिए आलू से बने उत्तपम की टेस्टी रेसपी लाए है, यकीन करे ये आपके बच्चे बड़े चाव से खाएंगे। 

आलू उत्तपम सामग्री – 3 – 4 उबले आलू , 1 प्याज, पनीर, 1 चम्मच  कॉर्न फ्लोर, 1 चम्मच चिवड़ा, लहसुन-अदरक का पेस्ट,  आधा चम्मच राई, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हुई हरी धनिया, 2 चम्मच तेल और नमक स्वादानुसार।

आलू उत्तपम रेसिपी ( Aloo Uttapam Recipe ) –

पहले उबले आलू को छील कर कद्दूकस कर लें, फिर पोहे को पानी में धोकर भिगो लें और कद्दूकस किए हुए आलू में मिला लें। अब प्याज को बारीक काटकर इसमे मिलाएं, साथ ही अदरक लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी धनिया, राई, कॉर्न फ्लोर भी मिला दें। इसके बाद, सारे मसालों को मिला कर पानी डालकर घोल बना लें। अब पैन लें और इसे गैस पर गर्म कर तेल डाल दे। फिर आलू के मिश्रण को फैलाकर तवे पर डालें, कुछ देर बाद पलट दें और इसे गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर पकाएं। बस लीजिए तैयार है आलू उत्तपम। आप इसे कद्दूकस किए हुए पनीर के साथ परोसे। 

 

Exit mobile version