Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर बनाएं बाजार जैसा आलू पनीर कुलचा, आएगा खूब मजा!

लाइफस्टाइल डेस्क। Aloo Paneer Kulcha – आलू पनीर के कुलचे ज्यादातर सभी को पसंद होता है, ये सबका पसंदीदा स्ट्रीटफूड में से एक है। आलू पनीर के अलावा, कुलचे कई वैराइटी के साथ बनाया जाता है। अगर आप बाजार जैसा आलू पनीर कुलचा बनाने की सोच रहे है तो इस तरह बनाकर ट्राई कर सकते हैं। आपको खूब मजा आएगा। 

आलू पनीर कुलचा सामग्री – डेढ सौ ग्राम मैदा, 3 चम्मच दही, 1 चुटकी बेकिंग सोडा और 2 चम्मच तेल। इसके अलावा, 3 – 4 उबले आलू , 1 कटोरी पनीर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा पाउडर, 2  कटे प्याज, आधा चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच खड़ी धनिया, 1 चम्मच अनारदाना, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, पुदीना के पत्ते, और  नमक स्वादानुसार।

आलू पनीर कुलचा रेसिपी (Aloo Paneer Kulcha) –

पहले मैदा को किसी बर्तन में लें और थोड़ा सा तेल डालें। अब एक चुटकी बेकिंग सोडा और नमक डालकर मिक्स कर लें और पानी की सहायता से इसे गूंथ लें। इसे गूंथकर ढंककर रख दें, अब बाउल में उबले आलू कर मैश कर लें और इसमें पनीर के टुकड़े  बारीक कटा प्याज, पुदीना के पत्ते और सूखे मसाले डालें। साथ ही जीरा पाउडर, अनारदाना, अमचूर, खड़ी धनिया, गरम मसाला और बारीक कटी हरी मिर्च को मिक्स कर लें। इन सबको अच्छी तरह से मिक्स कर ले। 

अब ढंककर रखे हुए आटे को फिर से अच्छी तरह से गूंथ लें, अब बड़ी सी लोई लेकर इसे पतला बेल लें।  इस पर तेल लगा दें और सूखा मैदा छिड़क कर रोटी को रोल कर दें। इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखे। अब फ्रिज से निकालकर इनकी लोईयां तैयार करे और लोईयों को चपटाकर इसमे पनीर और आलू का भरावन भर दें। अब तवा गर्म कर कुलचे के एक तरफ पानी लगा दें और सुनहरा सेंक लें, इसे गर्मागर्म सर्व करें। 

 

Exit mobile version