Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर ट्राई करें आलू और पालक की करी, आएगा खूब मजा !

Aloo Palak Curry Recipe

लाइफस्टाइल डेस्क। Aloo Palak Curry Recipe – रोज एक जैसा खा कर पक गए है तो क्यों न आज कुछ मजेदार बनाएं जैसे की आलू और पालक की करी। ये उन लोगो के लिए बेस्ट है जो शाकाहारी है, ये टेस्टी रेसिपी आपका दिन बना देगी। साथ ही सेहत के लिए भी ये  लाभकारी है। चलिए जानते है। 

आलू और पालक करी सामग्री

एक गड्डी पालक, उबले हुए 3-4 आलू, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 बारीक कटा प्याज, 1 बड़ा टमाटर,  2-3 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच गरम मसाला, 3 चम्मच तेल और 3 चम्मच मलाई। 

आलू और पालक करी रेसिपी (Aloo Palak Curry Recipe)

पहले पालक के डंठल तोड़कर धो लें और कढ़ाही में डाल दें, साथ ही थोड़ा सा पानी डालकर पालक को उबाल लें। फिर इसे मिक्सी में घुमा दें और पेस्ट तैयार कर लें। अब दूसरी कढ़ाही में तेल गर्म कर उसमे प्याज डालकर भून लें और फिर टमाटर और नमक, मिर्च मसाले डालकर इस अच्छे से पका लें। साथ ही,  इसमें पालक का पेस्ट डालकर पका लें और  5 मिनट बाद पालक में उबले हुए आलू को मैश करके मलाई डाल दें।

इसके बाद, 15-20 मिनट तक पकने दें और ग्रेवी को थोड़ा पतला करना है तो पानी डाल सकते है। बस लीजिए तैयार है आलू-पालक करी। 

Exit mobile version