Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर आसानी से बनाएं आलू मेथी के पराठे, सभी करेंगे पसंद!

Aloo Methi Paratha

लाइफस्टाइल डेस्क। Aloo Methi Paratha Recipe – सर्दियों के मौसम में लोग मेथी खाना काफी पसंद करते है, इसकी पूरी हो या पराठा हर चीज लाजवाब लगती है। आज हम आपको इसकी एक और टेस्टी रेसिपी बताएंगे जो की आसानी से बन जाती है। वे है आलू मेथी के पराठे। चलिए जानते है इसे कैसे बनाया जाए।

आलू मेथी के पराठे सामग्री

200 ग्राम गेहूं का आटा, 2 कप मेथी का साग, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, 1/2 चम्मच तिल, नमक-स्वादानुसार, 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, तेल और 2 उबले आलू।

आलू मेथी के पराठे (Aloo Methi Paratha Recipe )

पहले मेथी को अच्छे से साफ कर बारीक़-बारीक़ काट लें, अब बर्तन में आटे के साथ नमक, उबले आलू, जीरा, हरी मिर्च, तिल और लहसुन-अदरक पेस्ट को डालकर मिक्स कर पानी डालकर अच्छे से गूंथ ले।

इसके बाद, आटे में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें फिर पैन में तेल को डालकर गर्म कर पराठे को सुनहरे होने तक पका लें। बस सबको गर्म – गर्म पराठे खिलाए।

Exit mobile version