Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: दिवाली के मौके पर बनाएं आलू की खीर, जाने ये टेस्टी रेसिपी !

Aloo Ki Kheer

लाइफस्टाइल डेस्क। Aloo Ki Kheer – अगर आप दिवाली में कुछ डिफरेंट बनाना चाहते है तो आलू की खीर ट्राई करे। इसे बनाने में आपको ज्यादा टाइम नहीं लगेगा साथ ही ये ऐसी स्वीट डिश है, जो की सभी को पसंद आएगी। आप दिवाली के मौके पर अपने मेहमानों को आलू की खीर बनाकर सर्व कर सकते है। 

आलू की खीर समाग्री – दूध 3 लीटर, उबले और छिले हुए 6 आलू, चीनी 600 ग्राम, मेवा 2 कटोरी, इलायची पाउडर 1 चम्मच, और गार्निशिंग के लिए 10 – 15 बादाम। 

आलू की खीर रेसिपी (Aloo Ki Kheer) –

पहले आलू को धोकर उबालने के लिए रख दें और मैश कर लें, फिर बर्तन में दूध को डालें और कुछ देर के लिए पकने दें। अब इसमें मैश किए हुए आलू डाल दें। ध्यान दे, की आलू ज्यादा चिपचिपे और मोटे न हों। आलू का कच्चा पन दूर होने तक पका लें, साथ ही ध्यान दे दूध डालने के बाद आप लगातार इसे  चलाती रहें। दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तब चीनी, इलायची पाउडर और मेवा डाल दें और 10 मिनट अच्छी तरह पका लें। ये मिश्रण खीर का रूप लेने लगे तब  आंच से उतार लें और ठंडा कर ले। बस तैयार है आलू की खीर, सूखे मेवा गार्निश कर सर्व करें।

Exit mobile version