आलू के छिलके खाने से सेहत को मिलते है ये फायदे!

लाइफस्टाइलआलू के छिलके खाने से सेहत को मिलते है ये फायदे!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर आप आलू के छिलके को फेंक दिया करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते है यह छिलके पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। जी हां अपने सही सुना, इन छिलकों में कई तरह की बीमारियों से लड़ने का ताकत होती है। आज हम इसी बारे में बात करेंगे।

इम्यूनिटी

आलू के छिलके विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, ये एंटीऑक्सीडेंट एजेंट की तरह काम करते हैं। इसके अलावा, ये कैल्शियम और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन से भरपूर भी होते है।

​कैंसर से बचाव

आलू के छिलके में फाइटोकेमिकल्स होते है, ये शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होता है। साथ ही इसमें क्लोरोजेनिक एसिड भी पाया जाता है, जो शरीर को कैंसर से बचाव करता है।

ब्लड कोलेस्ट्रॉल

आलू के छिलके में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट, पॉलीफेनोल्स और ग्लाइकोकलॉइड होता है। ये ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है।

aloo ke chilke ke fayde

हड्डियों

आलू के छिलकों में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, तांबा और जस्ता पाया जाता है। ये सब हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों

आलू के छिलकों में एंटीबैक्टीरियल, फेनोलिक और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाया जाता है। ये गहरे धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसके अलावा, अगर आप आलू के छिलकों से स्कैल्प पर मसाज करेंगे तो बालों में चमक आती है।

(Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related