लाइफस्टाइल डेस्क। Aloo Beetroot Cutlet – अगर आप कुछ टेस्टी लेकिन हेल्दी रेसिपी देख रही है तो चुकंदर और आलू के कटलेट एक परफेक्ट ऑप्शन होगा। ये बच्चों को खूब पसंद आएगा, इसका स्वाद लाजवाब तो होगा ही लेकिन साथ ही ये हेल्दी भी होगा। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
चुकंदर और आलू के कटलेट सामग्री –
2 चुकंदर, 2 आलू, 1 चम्मच जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला, तेल और नमक स्वादानुसार।
Read also: रसोई Bytes: ट्राई करें राजमा पनीर रेसिपी, स्वाद लगेगा लाजवाब!
चुकंदर और आलू के कटलेट रेसिपी (Aloo Beetroot Cutlet Recipe) –
पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धो लें और आलू के साथ उबाल लें। इन्हे फिर ठंडाकर छिलका निकाल लें और बाउल में मैश कर लें। अब जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला पाउडर, काला नमक और थोड़ा सा सफेद नमक मिलाएं। साथ ही कटी हरी मिर्च और हरी धनिया भी मिला ले। थोडा सा लाल मिर्च पाउडर डालें। इन सबको अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को हाथों में तेल लगाकर कटलेट का आकार दें।
इसके बाद, कड़ाही में तेल गर्म जार कटलेट डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें, बस अब निकालकर प्लेट में टोमैटो के साथ सर्व करें।
