लाइफस्टाइल डेस्क। Aloe Vera Juice Recipe – एलोवेरा बेहद लाभकारी माना जाता है, शयद यही कारण है की इसे प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। ये सेहत से लेकर सुंदरता में सहायक होता है, खासकर की एलोवेरा का जूस। ये आपको बाजार में मिल जाएगा लेकिन जो बात घर की होती है वो और कही नहीं मिलती। आप एलोवेरा का जूस आसानी से घर पर बना सकते है, बस इस रेसिपी को फॉलो करे।
एलोवेरा का जूस सामग्री – 1 एलोवेरा का पत्ता, 1 कप पानी, चीनी स्वादानुसार और नींबू का रस
Read also: रसोई Bytes: नाश्ते में तैयार करे थालीपीठ, आएगा सबको पसंद!
एलोवेरा का जूस रेसिपी (Aloe Vera Juice Recipe) –
पहले एलोवेरा के पत्ते को अच्छे से धो कर किसी साफ कपड़े से पोंछ लें। अब चाकू की मदद से इसके बाहरी पत्ते को काट इसमें से रस निकालें और बाउल में डालें। सीधे शब्दो में कहे तो एलोवेरा का जेल अच्छे से आपको बाउल में निकलना है, अब इसमें 1 गिलास पानी डालें और दोनों चीजों को मिला ले। फिर इसमें आधा नींबू निचोड़ लें, इससे स्वाद अच्छा होगा। नींबू निचोड़ लेने के बाद इसे दोबारा मिक्स करें। बस तैयार है आपको एलोवेरा जूस, इसमें आप स्वादानुसार चीनी मिला सकते है।
