Site icon Buziness Bytes Hindi

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ में श्रद्धा करेंगी डांस नंबर


अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ में श्रद्धा करेंगी डांस नंबर

साउथ सुपर अल्लू अर्जुन काफी लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा’ के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है जो कि दर्शकों को एक नजर में ही काफी पसंद भी आया है। इसी बीच अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ को लेकर ताजा खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी। अगर ऐसा होता है तो फैंस की बेताबी फिल्म को देखने के लिए और भी बढ़ जाएगी। अभिनेत्री ने इससे पहले साउथ की फिल्म ‘साहो’ में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके साथ प्रभास लीड रोल में थे।

सुकुमार के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा’ अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य भूमिका में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि अल्लू अर्जुन फिल्म में एक ट्रक ड्राइवर की भूमिका में होंगे, जो लाल चंदन की तस्करी से जुड़ा है। अल्लू अर्जुन स्टारर के फर्स्ट लुक पोस्टर ने उनके प्रशंसकों और फिल्म दर्शकों को प्रभावित किया है। अभिनेता ने हाल ही में अला वैकुंठपुरमलो जैसी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। इस फिल्म को त्रिविक्रम श्रीनिवास ने डायरेक्ट किया था।

अल्लू अर्जुन और सुकुमार की इस जोड़ी से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। अगर बात बनती हैं तो यह पहली होगा कि श्रद्धा कपूर फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। अब सभी की निगाहें आने वाली फिल्म पर है। प्रशंसक बेसब्री से निर्माताओं की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version