फिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों में Allu Arjun

बॉलीवुडफिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों में Allu Arjun

Date:


फिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों में Allu Arjun

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों में है। इस जबरदस्त एक्शन एंटरटेनिंग फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन जमकर तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन इसके बावजूद मेकर्स अपनी फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और फिल्म पर काम जारी है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसे सुनकर फैंस हैरान हो जाने वाले है। सामने आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो एक्टर अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को मेकर्स लार्ज स्कैल पर बनाने की तैयारी में है। इसके लिए महज एक एक्शन सीन पर ही निर्माता करीब 6 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च रहे हैं। ये एक्शन सीन करीब 6 मिनट लंबा होने वाला है।

इतना ही नहीं, खास बात ये है कि इस फिल्म को निर्माता पूरी तरह से मेड इन इंडिया की तर्ज पर बनाने वाले है। यानी कि इस फिल्म में पूरी तरह से भारतीय तकीनिशियनों और एक्सपर्ट्स का ही इस्तेमाल होगा। ताकि कोरोना वायरस के चलते संकट में आई फिल्म इंडस्ट्री को थोड़ी राहत मिल सके और फिल्म इंडस्ट्री के कारीगरों को काम मिल सके। इस बारे में ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपनी रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...