Site icon Buziness Bytes Hindi

Maharashtra Political Crisis Live Updates: पूर्व सीएम का भाजपा पर आरोप,’महाराष्ट्र में सौ—सौ करोड में खरीदा विधायक’,राजनीति हलकों में भूचाल

देहरादून। महाराष्ट्र में भाजपा जहां आपरेशन लोटस का जश्न मनाने में व्यस्त है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में तूफान मचा दिया है। महाराष्ट्र के पल—पल बदल रहेम राजनीतिक घटनाक्रम और शिवसेना के बागी विधायकों के मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर हमला बोला। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए एक—एक विधायक को सौ-सौ करोड़ रुपये दिए हैं।

Read also: महाराष्ट्र: क़र्ज़ के बोझ ने परिवार के 9 लोगों की ले ली जान

उन्होंने भाजपा पर ये आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। उनका कहना है कि उनको ये जानकारी महाराष्ट्र से आ रही खबरों से हुई है। हरीश रावत ने कहा कि ये भारतीय राजनीति को शर्मसार करने वाली घटना हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सिद्धांतों की दुहाई देने वाली भाजपा ही आज विधायकों की खरीद फरोख्त में जुटी हुई है। भाजपा सत्ता के लिए इस हद तक गिर सकती है यह तो कभी सोचा भी नहीं था। 

एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सीबीआई,इनकम टैक्स और ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं के बूते विपक्षी नेताओं को धमकाने में लगी है। भाजपा ने देश से पूरी तरह से लोकतंत्र को खत्म करने का कुचक्र रचना शुरू कर दिया है। देश उसके इस कुचक्र को समझ रहा है।

Read also: Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र में पल पल बदलती सियासत, भाजपा ने कहा-सरकार बनाने का दावा नहीं पेश करेंगे

भाजपा को इसका जवाब आने वाले दिनों में चुनाव में दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अब सभी लोग भाजपा की इस चाल को समझ रहे हैं कि महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे कौन है और पूरा घटनाक्रम किसके इशारे पर अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंटों ने महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को गिराने का कुचक्र रचा है। आने वाले दिनों में उनका पर्दाफाश किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र में गठबंधन के साथ खड़ी है।

Exit mobile version