Site icon Buziness Bytes Hindi

राहुल के खिलाफ भीड़ को भड़काने का आरोप, हिमंत सरमा ने दिया केस दर्ज करने का आदेश

rahul

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के खिलाफ भीड़ को भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस को उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. बता दें कि गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई थी. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि आज असम के गुवाहाटी में प्रवेश कर रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को रोकने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया. कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने में पुलिस के साथ BJP के गुंडे भी थे जिन्होंने उनपर डंडे चलाए।

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी सबसे ज्यादा हमले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कर रहे हैं। बता दें कि आज एक यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम था लेकिन अचानक यूनिवर्सिटी ने यह कार्यक्रम कैंसल कर दिया। लेकिन जब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ यूनिवर्सिटी के सामने से गुज़री तब यूनिवर्सिटी के छात्र राहुल गांधी से मिलने सड़क पर इकठ्ठा हो गए। छात्रों की भीड़ कैम्पस के बाहर देखकर राहुल गांधी वहां रुके और छात्रों से बात की।

इस घटना के बाद कांग्रेस ने कहा कि असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बैरिकेड लगाकर रोका गया, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की बुलंद आवाज से डरी-सहमी असम सरकार ऐसी कायर और शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रही। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ये मत भूले कि ये जनता की आवाज है और इसे किसी भी कीमत पर कुचला और दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस ने कहा कि हमारी राह के ये कांटे हमारी हिम्मत को और बढ़ा रहे हैं और मजबूत कर रहे हैं। राहुल गाँधी ने भी आज पत्रकार वार्ता में कहा कि दरसअल इस तरह की हरकतें करके अमित शाह और हिमंता बिस्वा सरमा हमारी मदद कर रहे हैं, इससे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सन्देश ज़्यादा लोगों तक फ़ैल रहा है.

Exit mobile version