Site icon Buziness Bytes Hindi

अप्रैल में हुआ इतना GST कलेक्शन की टूटे सारे रिकॉर्ड

व्यापार:- अप्रैल का महीना खत्म हो चुका है और जीएसटी कलेक्शन भी आ चुका है जिसने इस माह सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के पहले महीने में ही सरकार ने जीएसटी (GST) के माध्यम से रिकॉर्ड तोड़ा और 1.68 लाख रुपये जुटाए। यह पहली बार है जब सरकार ने जीएसटी से इतनीं बड़ी रकम जुटाई है। सूत्रों का इस संदर्भ में कहना है कि यह अप्रैल महीने का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन है यह महज इस वजह से सम्भव हो पाया है क्योंकि इस समय अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है और आर्थिक गतिविधियों में इजाफा हो रहा है।

अगर हम इस माह के कलेक्शन की तुलना मार्च के महीने से करे तो दोनो में जमीन आसमान का अंतर है। मार्च में यह कलेक्शन 1,42,095 करोंड रुपये था। जो अप्रैल में 25,000 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। सूत्रों का कहना है कि जीएसटी के इस कलेक्शन के बाद सरकार ने 1,39,708 करोंड रुपये जुटाए है। इस रकम के बाद जीएसटी कलेक्शन में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।
सरकार के ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले महीने इम्पोर्ट के सामान से 30 फीसदी , घरेलू लेनदेन से 17 फीसदी जीएसटी प्राप्त हुआ है। वही अगर हम अप्रैल में आए जीएसटी कलेक्शन की बात करें तो वह अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन रहा है। जिसने 25 करोंड से ज्यादा का बेजोड़ रिकॉर्ड बनाया है।
Exit mobile version