Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ कॉलेज का चौतरफा विकास है फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज का लक्ष्य


मेरठ कॉलेज का चौतरफा विकास है फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज का लक्ष्य

मेरठ। प्रतिष्ठित मेरठ कॉलेज के मेरठ कॉलेजिएट एसोसिएशन (प्रबंध तंत्र) का त्रिवार्षिक चुनाव गुरुवार, 12 अगस्‍त 2021 को कॉलेज परिसर में आयोजित होने जा रहे हैं। मेरठ कॉलेज के चौतरफा विकास और एक कदम बदलाव के संकल्प के नारे के साथ प्रबंध तंत्र चुनाव में उतरे फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज ने आज पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपनी नीतियों और लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के श्रेष्ठ कॉलेजों में शुमार मेरठ कॉलेज, मेरठ ने देशभक्त क्रांतिकारियों से लेकर श्रेष्ठ राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, खेल और साहित्य जगत की अनेक प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को शिक्षित किया है। मेरठ कॉलेज के गौरव और सम्मान को दुबारा नयीं ऊंचाईयों तक ले जाने के लक्ष्य के साथ एक कदम बदलाव की ओर के नारे के साथ फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल के कर्मठ, निष्ठावान, दृढ़निश्चयी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

विवेक गर्ग मेरठ कॉलेज ~ अपार सम्भावनाएँ फ़्रेंड्ज़ ओफ़ मेरठ कॉलेज

अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि मेरठ प्रबंध समिति पर कुछ परिवारों का कब्जा है जो निरंतर झूठे वादे कर पदों पर आसीन हैं। पिछले दस साल से मेरठ कॉलेज कार्यकारणी पर अरविंद नाथ सेठ और दयानंद गुप्ता पैनल का कब्जा रहा है। वर्ष 2014 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में कॉलेज के उत्थान के लिए कई वादे किए थे लेकिन धरातल पर किया कुछ भी नहीं किया गया।  

अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि मेरठ कॉलेज के पुनुरुत्थान व ढांचागत विकास हेतु आधुनिक क्लासरूम, सेमिनार हॉल, संकाय स्तर पर पुस्तकालय, शिक्षकों के लिये नये आवासों का निर्माण और शोधकार्य हेतु सभी आधुनिक सुविधाओं के निर्माण की बात कही गयी थी लेकी किया कुछ नहीं गया।

हालांकि मेरठ कॉलेज के विकास हेतु 19 करोड़ रुपये की ग्रांट भी आयी थी मगर धरातल पर 19 लाख का भी काम नहीं हुआ दिखता। ज्यादातर पैसा व्यर्थ कार्यों में लगाए गए जिसका कोई अस्तित्व शेष  नहीं रहता, जैसे रंगाई-पुताई, मरम्मत,  दीमक  ट्रीटमेंट, पेड़-पौधों लगाने, बागवानी आदि से लेकर पुस्तकालयों में पुस्तक के जगह सिर्फ बिल आते हैं जबकि कैमिस्ट्री लैब में केमिकल के नाम पर बंदरबाट चल रही हैं। कॉलेज के पास आधुनिक और स्तरीय खेल मैदान, स्वीमिंग पूल आदि न होने के कारण यहाँ से खिलाड़ी नहीं निकल रहे हैं। क्योंकि बैडमिंटन, क्रिकेट, स्विमिंग पूल जैसी खेल सुविधाओं ठेके पर दिया हुआ है। दुकानें बनाकर मेरठ कॉलेज की संपति का बंदरबांट किया गया है यहाँ तक कि विगत दस वर्षों से आम सभा तक नहीं बुलाई गयी और न ही किसी सदस्य को किये गये कार्यों का लेखा-जोखा दिया गया।

Read More : अवैध बैठक कर मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के स्थगित चुनाव प्रभावित करने का प्रयास

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सचिव पद के प्रत्याशी विवेक गर्ग ने कहा कि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे बन जाने के बाद दिल्ली-मेरठ की दूरियां सिमट गयी हैं। हमारा लक्ष्य है कि मेरठ कॉलेज के शैक्षिक स्तर में पर्याप्त सुधार लाकर कॉलेज को दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉलेजों की श्रेणी में शामिल करायें। दिल्ली के साथ अन्य राज्यों के छात्र भी मेरठ कॉलेज में प्रवेश हेतु लालायित रहें यही हमारा लक्ष्य है।

विवेक गर्ग ने कहा कि छात्र हित हेतु व्यापार एवं रोजगार उन्मुख नवीन आधुनिक कोर्स चालू कराना, कैंपस को पूर्णतया वाई-फाई करना, प्लेसमेंट सेल को सुदृढ़ बनाना, हाईटेक लाइब्रेरी और कलास रूम को स्मार्ट क्लास के रूप में परिवर्तित करना, एल्युनिनाई स्थापित करने एवं डायरेक्टरी का प्रकाशन करना हमारा संकल्प है। मेरठ कॉलेजिएट एसोसिएशन (प्रबंध तंत्र) के त्रिवार्षिक चुनाव में निश्चित ही कॉलेज के माननीय शिक्षक गण ‘एक कदम बदलाव की ओर चलेंगे’ और फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा। कार्यकारणी में बरसों से चला आ रहा परिवारवाद और वंशवाद का सिलसिला अब समाप्त हो जायेगा और सभी मतदाता एक कदम बदलाव की ओर बढ़ायेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि ‘अबकी बार आपका वोट मेरठ कॉलेज की उन्नति के लिये होगा।’

फ्रेंड्स पैनल से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहित जैन ने भी प्रत्याशियों को समर्थन देने वाले शिक्षकों और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 10 वर्षों से उपेक्षित महसूस कर रहे मेरठ कॉलेज के शिक्षक भी इस बार के चुनाव में परिवर्तन करने को तैयार हैं।

फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल से एडिशनल सेक्रेटरी पद के प्रत्याशी केशव बंधु ने कहा कि माननीय कुलपति, सीसीएसयू द्वारा तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने चुनाव में फोटोयुक्त मतदाता/सदस्यता सूची का प्रयोग करने का आदेश दिये जाने से निश्चित ही कार्यकारिणी चुनाव पारदर्शिता एंव निष्पक्षता से संपन्न होंगे। इस पत्रकार वार्ता में फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल से कार्यकारणी पदों के प्रत्याशी अनुराग दुबलिश, अरूण कुमार सिंह रस्तोगी, अवनीश शर्मा, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार कंसल, पंकज मित्तल, पीयूष कुमार दुबलिश, कुंवर राहुल सिंह, राकेश खेत्रपाल, शैलेन्द्र कुमार जैन, श्रीमती शुभा गुप्ता, शुभांकर शर्मा, सुशील कुमार मौजूद रहे।

फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज के पैनल से खडे़ प्रत्याशियों को अजय रस्तोगी (चित्रा प्रकाशन), संजय कुमार (अध्ययन पब्लिक स्कूल), राजकुमार अग्रवाल (आरपीजी बिल्डर्स), इंदर गर्ग, ज्ञानेन्द्र अग्रवाल, राकेश जैन (अध्यक्ष पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन), जय प्रकाश अग्रवाल बिल्डर (जय प्रकाश ग्रुप), अमित संगल (संगल पेपर मिल), गौरव अग्रवाल, (सचिव, एलेक्जेंडर क्लब), अजय गुप्ता (अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ), डा. केडी शर्मा, (इतिहासकार) आदि ने उपस्थित रहकर समर्थन दिया।

ईंधन की कीमतें लगातार 24वें दिन अपरिवर्तित

Exit mobile version